ब्रेकिंग न्यूज़ : मुंगेली में ‘ड्रग्स वाले भाजपा पार्षद’ का भंडाफोड़… ‘ऑपरेशन बाज’ ने श्मशान घाट पर घेरा, प्रयागराज से जुड़ा था नशे का काला साम्राज्य…

मुंगेली। मुंगेली पुलिस के ‘ऑपरेशन बाज’ ने नशे के सौदागरों के बीच वो खौफ पैदा किया है कि अब खादी के पीछे छिपे सफेदपोश चेहरे भी बेनकाब होने लगे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जरहागांव पुलिस ने एक ऐसी स्ट्राइक की है, जिसने न केवल ब्राउन शुगर के एक बड़े रैकेट को ध्वस्त किया, बल्कि राजनीति और अपराध के खतरनाक गठजोड़ का भी पर्दाफाश कर दिया है।
खादी पर लगा ‘ब्राउन शुगर’ का दाग! – इस कार्रवाई की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर यह है कि गिरफ्तार 5 आरोपियों में नगर पंचायत जरहागांव का भाजपा पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप भी शामिल है। जो हाथ जनता की सेवा के लिए उठने चाहिए थे, वे युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले पैकेट बांट रहे थे।
श्मशान घाट बना था ‘सफेद जहर’ का अड्डा – पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जरहागांव का श्मशान घाट इन दिनों मुर्दों की शांति के लिए नहीं, बल्कि नशे की डील के लिए बदनाम हो रहा है। 1 मार्च को साइबर सेल और जरहागांव पुलिस की संयुक्त टीम ने जब वहां छापा मारा, तो नजारा दंग करने वाला था।
- हथकंडों का खुलासा : तस्करों के पास से 53.51 ग्राम शुद्ध ब्राउन शुगर मिली, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये है।
- डिजिटल तौल मशीन : आरोपी इतने शातिर थे कि मौके पर ही नशा तौलकर पैकेट बनाकर बेचते थे।
प्रयागराज कनेक्शन : यूपी से छत्तीसगढ़ तक फैला नेटवर्क – पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने उगला है कि वह उत्तर प्रदेश के नैनी (प्रयागराज) से थोक भाव में नशा लाता था। पेमेंट ऑनलाइन और कैश, दोनों मोड में होता था। मुंगेली पुलिस अब उन ‘बड़ी मछलियों’ की तलाश में है जो यूपी में बैठकर छत्तीसगढ़ के भविष्य को बर्बाद कर रही हैं।
सीधे जेल भेजे गए ‘जहर के सौदागर’ : पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 (ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- समीर कश्यप (मास्टरमाइंड)
- लोकेश उर्फ लक्की कश्यप (सफेदपोश आरोपी/पार्षद)
- सियाराम कश्यप
- विरेन्द्र श्रीवास
- रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा
“मुंगेली पुलिस का अल्टीमेटम : या तो नशा छोड़ दो, या जिला छोड़ दो। हम पहचान नहीं, अपराध देखते हैं।”
पुलिस प्रशासन की खुली चेतावनी


