जशपुर

जशपुर में “घर के भेदी” ने ही लुटवाया करोड़ों का सोना : 5 गिरफ्तार, 3 मुख्य आरोपी अब भी फरार!…

जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में हुई करोड़ों की सनसनीखेज सोना चोरी की वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जशपुर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस मास्टरमाइंड चोरी का सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि प्रार्थी की अपनी सगी भतीजी ही निकली।

आस्तीन के सांप ने दिया वारदात को अंजाम : पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही बड़े पिताजी (प्रार्थी) के घर में सेंधमारी की। जिस घर ने पाला-पोसा, उसी घर के करोड़ों के सोने और नगदी पर भतीजी की नजर थी। पुलिस ने अब तक 05 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता और उसके कुछ साथी अभी भी फरार हैं।

चप्पे-चप्पे पर जशपुर पुलिस की पैनी नजर : एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है। आरोपियों के निवास स्थानों और संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें दिन-रात दबिश दे रही हैं। पुलिस ने थाना नारायणपुर में BNS की धारा 331(4), 305(ए), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये हैं वो ‘मोस्ट वांटेड’ चेहरे (फरार आरोपी) : जशपुर पुलिस ने निम्नलिखित तीन मुख्य आरोपियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान (Combing Operation) तेज कर दिया है:

  • अविनाश राम (उम्र 27) – निवासी: पुरनानगर रानीबगीचा, जशपुर।
  • घनश्याम प्रधान – निवासी: बाकीटोली (मूल निवासी: जुड़वाइन अम्बाटोली)।
  • अनमोल भगत – निवासी: आरा।

जनता से अपील : बनें पुलिस के मददगार – जशपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उपरोक्त आरोपियों के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

  • नोट: सूचना देने वाले की पहचान शत-प्रतिशत गोपनीय रखी जाएगी।

पूर्व में प्रकाशित खबर :

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!