बलरामपुर

रामानुजगंज: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल…

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामानुजगंज पुलिस ने महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला? – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 2 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान के युवक उमेश सिंह ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और 27 अक्टूबर 2025 की रात उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद भी आरोपी लगातार महिला का फायदा उठाता रहा और बीच-बीच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पति को देख मौके से भागा आरोपी – ​शिकायत के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब 1 जनवरी 2026 को आरोपी उमेश सिंह ने रामानुजगंज बस स्टैंड के पास पीड़िता को रोककर जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़िता के पति वहां पहुंच गए, जिन्हें देख आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी – मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रामानुजगंज में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी उमेश सिंह (30 वर्ष), निवासी गम्हरिया (चौकी विजयनगर) को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: उमेश सिंह (पिता भागी सिंह)
  • उम्र: 30 वर्ष
  • निवासी: ग्राम गम्हरिया, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।

इनकी रही मुख्य भूमिका – इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक निर्मल राजवाड़े, उपनिरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक मनीषा तिग्गा और महिला आरक्षक जगरानी का विशेष योगदान रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!