रायगढ़

रायगढ़ : धान खरीदी का आंकड़ा 22 लाख क्विंटल पार, पारदर्शी व्यवस्था से किसान गदगद…

रायगढ़, 29 दिसम्बर 2025 | मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान पूरी गति और पारदर्शिता के साथ जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के सूक्ष्म पर्यवेक्षण में जिले के उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है, जिससे विक्रय प्रक्रिया सुगम और विवाद रहित बनी हुई है।

खरीदी के प्रमुख आंकड़े एक नजर में : जिले में अब तक धान खरीदी का प्रदर्शन शानदार रहा है। मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • कुल खरीदी: 22 लाख 20 हजार 637 क्विंटल।
  • भुगतान: किसानों के खातों में 500 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित।
  • लाभान्वित किसान: अब तक कुल 37,041 किसानों ने अपनी उपज बेची है।
    • सीमांत किसान: 13,682
    • लघु किसान: 20,609
    • दीर्घ किसान: 2,750

सुव्यवस्थित टोकन प्रणाली और रकबा समर्पण : प्रशासन द्वारा लागू की गई समयबद्ध टोकन प्रणाली और सुव्यवस्थित भुगतान व्यवस्था के कारण केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन बेहतर हुआ है। धान खरीदी को नियंत्रित और पारदर्शी बनाने के लिए ‘रकबा समर्पण’ की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। अब तक जिले के 21,688 किसानों ने कुल 2,664.937 हेक्टेयर कृषि भूमि का रकबा समर्पित किया है।

अवैध भंडारण पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : 50 हजार क्विंटल धान जब्त – धान खरीदी की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अवैध परिवहन और भंडारण करने वाले बिचौलियों पर सख्त है।

  • कुल कार्रवाई: 161 प्रकरण दर्ज।
  • जब्ती: अब तक 50,293 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है।

कलेक्टर का संदेश : कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक किसानों को ही उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और उन्हें विक्रय में कोई असुविधा न हो।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!