रायगढ़

आस्था की विशेष ट्रेन रवाना : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 श्रद्धालु करेंगे शिरडी, शनि शिंगणापुर और त्रयम्बकेश्वर के दर्शन…

रायगढ़। श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच आज रायगढ़ रेलवे स्टेशन से ‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ की विशेष ट्रेन को रवाना किया गया। नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने दोपहर 1 बजे हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य की ओर विदा किया। इस यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नागरिक, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं शिरडी, शनि शिंगणापुर और त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।

तीन जिलों के 800 यात्रियों का संगम : इस विशेष रेल यात्रा में तीन जिलों के कुल 800 श्रद्धालु शामिल हैं।

  • रायगढ़ जिला: 273 यात्री (शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से) ।
  • जशपुर जिला: 391 यात्री।
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: 116 यात्री।

​रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धरमजयगढ़ से सर्वाधिक 42 और पुसौर से 33 यात्रियों का चयन हुआ है, वहीं शहरी क्षेत्रों से भी नगर निगम और नगर पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

ठंड का ख्याल : गर्म कपड़ों का वितरण – तीर्थयात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। रवानगी के अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू और जिला पंचायत सदस्यों ने सभी यात्रियों को गर्म कपड़े (कंबल) वितरित किए, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

सुरक्षा और स्वास्थ्य के कड़े इंतजाम – उप संचालक समाज कल्याण के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और देखरेख के लिए एक समर्पित टीम तैनात की गई है:

  • नोडल अधिकारी : श्री उग्रसेन पटेल (समाज कल्याण विभाग)।
  • चिकित्सा दल : ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री राजेश कुमार साहू (स्वास्थ्य विभाग)।
  • सुरक्षा : प्रधान आरक्षक श्री संजय कुमार यादव (पुलिस विभाग)।
  • ​इसके साथ ही तीनों जिलों से कुल 20 अनुरक्षक यात्रियों की सहायता के लिए ट्रेन में मौजूद रहेंगे।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!