बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : SSP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, 9 निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

बिलासपुर। पुलिस विभाग में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एक जंबो तबादला सूची जारी की है। इस आदेश के तहत जिले के कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, कुल 10 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें 9 निरीक्षक (TI) और 1 उप-निरीक्षक (SI) शामिल हैं। कई दिनों से रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में बैठे अधिकारियों को थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ को मैदानी पदस्थापना से हटाकर ऑफिस अटैच किया गया है।
प्रमुख बदलाव एक नजर में : रतनपुर, तोरवा, सिरगिट्टी और बिल्हा जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। एसीसीयू (ACCU) की जिम्मेदारी अब उप-निरीक्षक हेमन्त आदित्य को सौंपी गई है।
यहाँ देखें तबादले की पूरी सूची :

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू : एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक पुअ/बिला/स्थापना/1202/2025 के अनुसार, यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है और अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।




