रायपुर

युवा कांग्रेस ने 11 जिलों में अस्थायी जिला अध्यक्ष किये नियुक्त…देखें सूची…

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती और जिलास्तरीय गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से राज्य के 11 जिलों में अस्थायी जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी (वर्किंग) जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यह आदेश संगठन के इंचार्ज अमित सिंह पठानिया, को-इंचार्ज डॉ. मोनिका मांद्रे और राज्य अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा जारी किया गया है।

नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं :

तीन महीने बाद होगी कार्यों की समीक्षा : जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियाँ अस्थायी (प्रोविजनल) हैं तथा तीन महीनों की समीक्षा के बाद ही इन पदों पर आगे की स्थायी जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।

संगठन के प्रति सक्रिय और सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा : युवा कांग्रेस ने विश्वास व्यक्त किया है कि नव–नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में

  • संगठन की गतिविधियों को सशक्त करने,
  • युवाओं को जोड़ने,
  • तथा जनसंपर्क और जनभागीदारी बढ़ाने
    की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

युवा कांग्रेस का यह कदम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संगठन की पारदर्शी, उत्तरदायी और गतिशील कार्यशैली को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!