राज्योत्सव 2025 : राज्य अलंकरण समारोह में 34 क्षेत्रो में 41 हस्तियों को उप राष्ट्रपति के हाथों किया जाएगा सम्मानित… नवा रायपुर में होगा भव्य आयोजन, संस्कृति मंत्री ने घोषित की सूची…

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य सरकार द्वारा आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में इस वर्ष कुल 34 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान इस वर्ष के राज्य अलंकरण प्राप्तकर्ताओं की सूची जारी की।

🏅 विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाने वाले प्रमुख सम्मान :
सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के क्षेत्र
- शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान – हिरेश सिन्हा (आदिवासी चेतना के लिए)
- यति यतनलाल सम्मान – भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (अहिंसा और गौ-रक्षा के लिए)
- मिनीमाता सम्मान – ललेश्वरी साहू (महिला एवं बाल विकास में विशेष योगदान)
- गुरु घासीदास सम्मान – भुवनदास जांगड़े एवं शशि गायकवाड़
- महाराजा अग्रसेन सम्मान – राजेंद्र अग्रवाल (सामाजिक समरसता के लिए)
- दानवीर भामाशाह सम्मान – नीरज कुमार बाजपेयी (दानशीलता और अनुकरणीय सहायता के लिए)
कला, साहित्य एवं संस्कृति
- हबीब तनवीर सम्मान – डॉ. कुंज बिहारी शर्मा (समकालीन रंगकर्म के लिए)
- चक्रधर सम्मान – पं. कीर्ति माघव लाल व्यास (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य)
- दाऊ मंदराजी सम्मान – रिखी क्षत्रिय (लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए)
- लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान – राकेश तिवारी
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – डॉ. विनोद कुमार वर्मा
- पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान – अवधेश कुमार (हिंदी भाषा और रचनात्मक लेखन के लिए)
- संस्कृति भाषा सम्मान – डॉ. दादू भाई त्रिपाठी (संस्कृत भाषा के लिए)
- देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – रोहित कुमार कोसरिया
कृषि, सहकारिता और श्रम क्षेत्र
- ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार – प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोम (सहकारिता के क्षेत्र में)
- डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार – थनेन्द्र कुमार साहू एवं वामन कुमार टिकरिहा
- श्रम यशस्वी पुरस्कार – मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम, जिला दुर्ग तथा एनटीपीसी लिमिटेड, लारा (पुसौर)
खेल एवं युवा क्षेत्र
- गुंडाधूर सम्मान – ज्ञानेश्वरी यादव (खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु)
- महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान – चांदनी साहू (तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन)
पत्रकारिता और संचार माध्यम
- चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया – हिंदी) – डॉ. संदीप कुमार तिवारी
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) – डॉ. सोमेश कुमार पटेल
- प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) – अभिषेक शुक्ला
- मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – भावना पांडेय (प्रिंट मीडिया – अंग्रेजी)
स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आदिवासी सेवा
- धन्वंतरि सम्मान – अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ (आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए)
- डॉ. भंवरसिंह पोर्ट आदिवासी सेवा सम्मान – जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था (आदिवासियों की सेवा एवं आर्थिक उत्थान हेतु)
अन्य प्रमुख अलंकरण
- श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार – सुखदेव दास
- पं. लखनलाल मिश्र सम्मान – योगेश कुमार साहू (अपराध अनुसंधान के लिए)
- छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान – मनीष तिवारी (विदेश में सामाजिक, साहित्यिक एवं आर्थिक योगदान हेतु)
- किशोरी मोहन त्रिपाठी पुरस्कार – सुनील सोनी
- किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – अनुराग बसु (हिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए)
- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – खेम चंद, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी, डॉ. भूपेंद्र करवन्दे, भरतलाल सोनी
- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार – प्रेमशीला बघेल (महिलाओं के साहस और आत्मबल के लिए)
- माता बहादुर कलारिन सम्मान – शिल्पा पांडेय ‘सृष्टि’ (नारी उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष हेतु)
राज्य सरकार ने बताया कि यह समारोह राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर में गरिमामय माहौल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा और प्रतिभा का सम्मान करेगा, बल्कि उन लोगों के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक होगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।




