रायगढ़

क्रेशर में सेंधमारी : पाइप काटकर उड़ाया ट्रैक्टरों का ‘तेल’, आरोपी पवन राउत के खिलाफ नामजद FIR दर्ज…

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माझीआमा में स्थित ‘मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर’ में चोरी का एक मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने क्रेशर परिसर में खड़ी ट्रैक्टरों की पाइप काटकर लगभग 60 लीटर डीजल पार कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

क्या है पूरा मामला? – शिकायतकर्ता पूनम पैंकरा, जो माझीआमा स्टोन क्रेशर में मुंशी के पद पर कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टरों की देखरेख की जिम्मेदारी संभालता है। घटना 12 दिसंबर की शाम से 13 दिसंबर की सुबह के बीच की है।

​मुंशी ने बताया कि 12 दिसंबर की शाम 6:00 बजे उसने सभी ट्रैक्टरों को प्लांट में सुरक्षित खड़ा किया था। अगले दिन जब वह सुबह 9:30 बजे ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। वहां खड़ी दो ट्रैक्टरों के डीजल पाइप कटे हुए थे और उनमें भरा करीब 60 लीटर डीजल (कीमत लगभग ₹6,000) गायब था।

जांच में खुला नामजद आरोपी का नाम – चोरी की भनक लगते ही मुंशी और स्थानीय स्तर पर छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि इस चोरी के पीछे ग्राम कुपाकानी निवासी पवन राउत (पिता जगेश्वर राउत) का हाथ है। आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर क्रेशर में प्रवेश किया और योजनाबद्ध तरीके से पाइप काटकर तेल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिसिया कार्रवाई – लैलूंगा पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर आरोपी पवन राउत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सहायक उप-निरीक्षक (ASI) देव प्रसाद चौहान द्वारा की जा रही है।

बड़ी बात : नई कानून व्यवस्था (BNSS) के तहत दर्ज इस FIR में पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के क्रेशर संचालकों में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!