जशपुर

एसडीओपी धुर्वेश कुमार जायसवाल की दूसरी करारी चोट : जशपुर पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की ₹50 लाख की संपत्ति फ्रीज कराई…

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल की सटीक जांच के आधार पर जशपुर पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। SAFEMA कोर्ट, मुंबई के आदेश पर यादव का मकान, चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक स्विफ्ट कार सहित कुल ₹50,64,653/- की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है।

गांजा तस्कर रोहित यादव

तस्करी का काला रिकॉर्ड : रोहित यादव का आपराधिक इतिहास गांजा तस्करी से भरा पड़ा है –

  • 2013: 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार।
  • 2017: अंबिकापुर पुलिस ने 23.630 किलो गांजा पकड़ा।
  • 2021: कोतबा पुलिस ने 20.570 किलो गांजा जब्त किया।
  • 2023: 82 किलो गांजा के साथ फिर गिरफ्तार।

बार-बार जेल जाने के बावजूद यादव ने गांजा तस्करी को अपना “व्यवसाय” बना लिया और इसी से लाखों की संपत्ति खड़ी कर ली।

SDOP पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल की जांच : एसडीओपी धुर्वेश कुमार जायसवाल ने आरोपी की संपत्ति, वाहनों और बैंक खातों की बारीकी से जांच की। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि खेती-किसानी करने वाला रोहित यादव इतनी संपत्ति वैध तरीक़े से अर्जित नहीं कर सकता था।

जांच रिपोर्ट SAFEMA कोर्ट, मुंबई को भेजी गई। अदालत ने आरोपी को दो बार अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद कोर्ट ने NDPS Act 1985 की धारा 68(f)(1) के तहत उसकी संपत्ति जब्त कर फ्रीज कर दी।

सरगुजा रेंज की दूसरी बड़ी कार्रवाई : यह सरगुजा रेंज में SAFEMA के तहत दूसरी कार्यवाही है। मार्च 2025 में भी SDOP पत्थलगांव जायसवाल की जांच ने ही कुख्यात तस्कर हीराधार यादव की ₹1.38 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कराई थी।

SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “जिले में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं करेगी बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी चोट करेगी। यह साफ संदेश है— तस्करी छोड़ो, वरना सब कुछ गंवाना पड़ेगा।”

जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन आघात” अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर सीधा प्रहार कर रहा है। एसडीओपी धुर्वेश कुमार जायसवाल की निर्णायक भूमिका ने नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!