ड्राइवरों के बीच मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर…

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवरों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 15 सितंबर की रात की है। जानकारी के अनुसार, मुंबई से ट्रेलर (क्रमांक PB 08 DS 2864) लेकर मशीन का ऑर्डर लेकर आया ड्राइवर राजगुरूबाग सिंह अपने साथी के साथ कोसमपाली स्थित दीपाली होटल में भोजन कर रहा था। उसी दौरान होटल में बैठे दो युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। पीड़ित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दोनों युवक भड़क गए और अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों, पत्थरों और लात-घूंसों से राजगुरूबाग सिंह की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के साथी कुलजीत सिंह की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 374/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) + 118(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
- गुरुदेव सिंह उर्फ गोरा पिता हुशियार सिंह (30 वर्ष), निवासी चकअलाबाक्स, थाना लोपोके, जिला अमृतसर (पंजाब)
- इंदपाल सिंह पिता प्रेम सिंह (30 वर्ष), निवासी सरीई घाना ढेलो, जिला लुधियाना (पंजाब)
- गुरुकिरतन सिंह पिता कुलविंदर सिंह (28 वर्ष), निवासी बामुआल, थाना साबानपुर, जिला कपूरथला (पंजाब)
- मनिन्दर सिंह पिता प्रेम सिंह (35 वर्ष), निवासी शीमला पुरी, थाना चीमनी टांड, जिला लुधियाना (पंजाब)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे और चूड़ामणि गुप्ता की विशेष भूमिका रही।




