जशपुर

पत्थलगांव में क्षेत्र का पहला आधुनिक बार शुरू – लंबे इंतज़ार के बाद मिली नई सुविधा…

पत्थलगांव। क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण आखिरकार साकार हो गया। होटल मान्या रेसिडेंसी परिसर में ‘एकांत बार’ का शुभारंभ हुआ। यह पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्र का पहला बार है।

उद्घाटन अवसर पर शेखरपुर आश्रम के संतोष बाबा ने विधिवत फीता काटकर ‘एकांत बार’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर बार संचालक शेखर त्रिपाठी ने शाल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंटकर बाबा का स्वागत-सम्मान किया।

गौरतलब है कि अब तक इस क्षेत्र में बार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। रांची से रायगढ़, रांची से कोरबा, रांची से बिलासपुर और रांची से अंबिकापुर जैसे प्रमुख मार्गों के बीच अब केवल पत्थलगांव में यह नई सुविधा शुरू हुई है।

स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए एक नई पहल बताया। उनका कहना है कि इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि आसपास के यात्रियों और आगंतुकों के लिए भी यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनेगा।

पत्थलगांव अब पूरे इलाके का पहला आधुनिक बार उपलब्ध कराने वाला कस्बा बन गया है, जिससे यहां के सामाजिक और व्यावसायिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!