रायगढ़

चक्रधर समारोह 2025 : समापन दिवस पर पद्मश्री कैलाश खेर और डॉ. कमलिनी अस्थाना बिखेरेंगे कला का जादू…

रायगढ़, 4 सितम्बर 2025। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। 5 सितम्बर को होने वाले समापन दिवस पर देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक रंगों की अद्भुत छटा बिखरेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत भिलाई के चर्चित इंडियन रोलर बैंड की प्रस्तुति से होगी, जो अपने अनोखे और ऊर्जा से भरपूर गायन अंदाज़ के लिए जाना जाता है। इसके बाद दिल्ली की प्रख्यात कथक नृत्यांगना एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. कमलिनी अस्थाना मंच पर कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगी, जो दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई और सौंदर्य से रूबरू कराएगी।

समापन की अंतिम कड़ी में मुंबई से पधारे लोकप्रिय गायक एवं पद्मश्री कैलाश खेर अपनी सजीव गायन प्रस्तुति से श्रोताओं को सुरमयी दुनिया में ले जाएंगे। उनके सूफियाना और भावपूर्ण गीत समारोह की शाम को अविस्मरणीय बना देंगे।

40 वर्षों से रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बन चुका चक्रधर समारोह न केवल देश बल्कि विदेशों तक अपनी कला-संस्कृति की धरोहर को पहुँचाने का माध्यम बना है। इस वर्ष का समापन दिवस भी इसी गौरवशाली परंपरा को नए आयाम देने वाला होगा।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!