रायगढ़

तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार – तीन मोटरसायकल बरामद…

रायगढ़, 13 नवंबर। तमनार पुलिस ने संगठित बाइक चोरी में शामिल तीन युवकों को धर दबोचा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चोरी की तीन मोटरसायकल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

गोहड़ीडीपा में दबिश, संदिग्ध युवक पकड़ा—पूछताछ में खुला गिरोह का राज : 11 नवंबर की रात थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को सूचना मिली कि गोहड़ीडीपा के पास कुछ युवक चोरी की बाइक बेचने के फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक संदिग्ध युवक मोटरसायकल के साथ खड़ा मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गजानंद राठिया बताया। झूठ – सच के बीच फँसा गजानंद आखिर टूट गया और कबूल किया कि बाइक चोरी की है।

तीनों मिलकर उरबा–लारीपानी–पूंजीपथरा में करते थे चोरी : गजानंद ने बताया कि वह अपने साथियों रूपेश राठिया और मिथिलेश राठिया के साथ मिलकर उरबा, लारीपानी और पूंजीपथरा इलाके में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं अंजाम देता था।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटरसायकल जब्त कीं, जिनमें 125 सीसी पल्सर (CG 13 AP 2420) भी शामिल है, जो ग्राम उरबा से चोरी हुई थी। प्रकरण में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 267/2025, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी, रिमांड और आगे की जांच : तमनार पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने और अन्य वारदातों की परतें खोलने में जुटी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम : निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक अमरदीप एक्का

    पुलिस टीम की यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी पर सीधी करारी चोट मानी जा रही है।

    गिरफ्तार आरोपी :

    1. गजानंद राठिया, पिता मोहित राठिया, उम्र 28 वर्ष
    2. रूपेश राठिया, पिता विष्णु राठिया, उम्र 19 वर्ष
    3. मिथिलेश राठिया, पिता महेत्तर राठिया, उम्र 20 वर्ष
      (सभी निवासी ग्राम बनेकेला, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़)

    Ambika Sao

    सह-संपादक : छत्तीसगढ़

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!