रायगढ़

रायगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी : SSP ने 28 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, कई थानों के बदले चेहरे…

रायगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पुलिसिंग को नई धार देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने महकमे में बड़ी फेरबदल की है। जारी आदेश के तहत 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 6 प्रधान आरक्षक (Head Constable) और 17 आरक्षकों (Constable) समेत कुल 28 पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शहर के व्यस्त थानों से लेकर संवेदनशील ग्रामीण चौकियों और साइबर सेल तक भारी उलटफेर देखने को मिला है।

सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर पर बदलाव :

  • राजेश दर्शन: थाना कोतवाली से चौकी खरसिया
  • उदय सिंह सिदार: चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा
  • प्रेमसाय भगत: थाना लैलूंगा से थाना यातायात
  • राजकुमार सिदार: थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर

प्रधान आरक्षकों (HC) की नई पदस्थापना

  • शिवप्रसाद पैंकरा: रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा
  • लाजरूस मिंज: रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा
  • मनोज मरावी: थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़
  • दिग्विजय दास वैष्णव: रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली
  • रेखा नागरे: थाना पुसौर से थाना कोतवाली
  • बसंती खूंटे: रक्षित केंद्र से थाना पुसौर

आरक्षकों का व्यापक फेरबदल

  • भूपेन्द्र राठौर: थाना कोतवाली से खरसिया
  • रोहित कुमार: खरसिया से कोतवाली
  • हरेन्द्रपाल जगत: कोतवाली से खरसिया
  • जितेश्वर चौहान: खरसिया से कोतवाली
  • संदीप कौशिक: साइबर थाना से कोतवाली
  • धीरेन्द्र पाण्डेय: रक्षित केंद्र से लैलूंगा
  • राकेश टोप्पो: रक्षित केंद्र से लैलूंगा
  • जितेन्द्र कुर्रे: चक्रधरनगर से साइबर थाना
  • विक्रम कुजूर: पूंजीपथरा से चक्रधरनगर
  • ललित कुमार प्रधान: रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा
  • दीपक प्रधान: रक्षित केंद्र से साइबर थाना
  • फिलमोन लकड़ा: यातायात से धरमजयगढ़
  • विकास कुमार तिर्की: लैलूंगा से यातायात
  • अनिता बेक: कोतवाली से साइबर थाना
  • कुमारी निराला: रक्षित केंद्र से कोतवाली
  • लीलावती एक्का: चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा
  • राजेश राठौर: थाना छाल में यथावत (संशोधन आदेश)

लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे जवानों को हटाकर मैदानी स्तर पर कसावट लाने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई है। साइबर सेल और कोतवाली जैसे संवेदनशील थानों में नए चेहरों की तैनाती से अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!