BIG BREAKING : लैलूँगा के भवानीपुर में गांजे की बड़ी तस्करी पर लैलूंगा पुलिस का तगड़ा प्रहार…

लैलूंगा। ओडिशा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक टाटा सफारी कार (क्रमांक UP70DF0050) को लैलूंगा पुलिस ने भवानीपुर के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस को देखकर शातिर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर से 3 बोरों में भरा भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद होने की खबर है।पुलिस को मिली थी गुप्त सूचनासूत्रों के अनुसार, लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ओडिशा की सीमा से एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार में गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाई जा रही है। खबर मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर क्षेत्र में नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहन को घेर लिया।

चालक चकमा देकर फरार, पुलिस की तलाश जारीपुलिस की अचानक घेराबंदी देख टाटा सफारी चालक हड़बड़ा गया और गाड़ी रोककर झाड़ियों व गलियों का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।3 बोरा गांजा जब्त, UP नंबर से जुड़े तारपुलिस की शुरुआती जांच में कार से 3 बोरे गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
उत्तर प्रदेश (UP70DF0050) के पंजीयन नंबर वाली इस लग्जरी कार के इस्तेमाल से साफ है कि तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए महंगे वाहनों का सहारा ले रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर वाहन मालिक और गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के तारों को खंगालने में जुट गई है।




