बिलासपुर

बिलासपुर का खूनी खेल : जिस मुवक्किल को बचाने के लिए अदालत में लड़ रहा था केस, उसी ने आंखों में झोंकी मिर्च और पत्थर से कुचल डाला वकील का सिर!…

बिलासपुर। जिले का कोटा इलाका गुरुवार रात एक खौफनाक वारदात से दहल उठा। जिस वकील पर एक अपराधी को कानूनी फंदे से बचाने की जिम्मेदारी थी, उसी मुवक्किल ने अपनी पत्नी से ‘अवैध संबंध’ के शक में अपने ही वकील को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पहले आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर भारी पत्थर से सिर कुचलकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

एक नज़र में वारदात :

  • मृतक : निखिल गोस्वामी (27 वर्ष) – पेशे से वकील, जिम संचालक और बाउंसर।
  • आरोपी : भोला मानिकपुरी (28 वर्ष) – आदतन अपराधी (निखिल इसी का केस लड़ रहा था)।
  • हत्या की वजह : आरोपी को अपनी पत्नी और वकील के बीच अफेयर का शक था।
  • वारदात का तरीका : अंधेरे में घात लगाकर हमला, आंखों में मिर्च और पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार।

खौफनाक साजिश : ऐसे बिछाया मौत का जाल – आरोपी भोला मानिकपुरी पहले से ही बदले की आग में जल रहा था। गुरुवार की शाम जब निखिल अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बाहर निकला, तो घात लगाए बैठे भोला ने अचानक धावा बोल दिया। इससे पहले कि निखिल कुछ समझ पाता, भोला ने उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। जलन से तड़पते निखिल को संभलने का मौका ही नहीं मिला और उसका दोस्त खौफ के मारे उसे उसी हाल में छोड़कर वहां से भाग निकला।

पत्थर से तब तक कुचला, जब तक थम न गईं सांसें – आंखों में मिर्च पड़ने से निहत्थे हो चुके निखिल पर भोला काल बनकर टूट पड़ा। उसने पास ही पड़े एक भारी पत्थर को उठाया और निखिल के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वह तब तक मारता रहा, जब तक कि निखिल खून से लथपथ होकर जमीन पर बेसुध नहीं हो गया और आरोपी वहां से फरार हो गया।

रक्षक ही बना भक्षक : आशिकी के शक ने बनाया खूंखार कातिल – इस खूनी कहानी का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि मृतक निखिल गोस्वामी (जो कोनी का रहने वाला था) खुद आरोपी भोला का ही केस लड़ रहा था। इसी कानूनी मदद के दौरान निखिल का संपर्क भोला की पत्नी से हुआ और कथित तौर पर दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

​हालांकि, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत काफी समय से बंद थी, लेकिन भोला के दिमाग में शक का कीड़ा घर कर चुका था। उसे लगता था कि पीठ पीछे दोनों का अफेयर अब भी जारी है, और इसी शक ने उसे एक खूंखार कातिल बना दिया।

रास्ते में ही टूट गई सांसों की डोर – ​हमले के बाद खून से सने निखिल को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालत बेहद नाजुक होने पर उसे तुरंत बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन मंगला चौक के पास एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का एक्शन : कातिल की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश – इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था और इसी वजह से उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। कोटा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कातिल भोला मानिकपुरी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकाने पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!