रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ‘हथौड़ा’ : पत्नी पर हसिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा…

रायगढ़। रिश्तों के कत्ल की कोशिश और खून-खराबे पर रायगढ़ पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश के बाद घरघोड़ा पुलिस ने अपनी पत्नी पर लोहे के हसिया (परसूल) से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी तुलेश्वर चौहान को महज कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विवाद, गाली-गलौज और फिर खूनी संघर्ष – घटना की जड़ें आपसी पुराने विवाद में दबी थीं। जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले का निवासी आरोपी तुलेश्वर चौहान (39 वर्ष) अपनी पत्नी संतोषी महंत के साथ तेंदूभाठा में मकान निर्माण कार्य में मदद करने आया था। 12 मार्च की रात करीब 11 बजे, विवाद इतना बढ़ा कि तुलेश्वर ने आपा खो दिया। उसने सब्जी काटने वाले धारदार लोहे के हसिया (परसूल) से संतोषी की गर्दन, ठुड्डी और उंगलियों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

​लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला।

धाराएं बदलीं, शिकंजा कसा – शुरुआत में मामला मारपीट का लग रहा था, लेकिन जैसे ही पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें हत्या के प्रयास (धारा 109(1) BNS) की कड़ी धारा जोड़ दी।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

  • आरोपी: तुलेश्वर चौहान पिता मोहन लाल चौहान (निवासी जोंगरा, सक्ती)।
  • बरामदगी: हमले में इस्तेमाल किया गया ‘खूनी हसिया’ पुलिस ने जप्त कर लिया है।
  • टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

एसएसपी का कड़ा संदेश : “बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी” – एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है : “रायगढ़ जिले में हिंसा और कानून हाथ में लेने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध और हिंसक घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। दोषियों को पाताल से भी ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।”

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!