बिलासपुर संभाग

कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक मे ग्राम सुखरीकला धान मंडी अनियमितताओं का अंबार तौल में नियमों की अनदेखी और धान की गुणवत्ता से खिलवाड़

कोरबा जिला के बरपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुखरीकला में स्थित धान मंडी में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी में धान की तौल सरकारी नियमों से अधिक ली जा रही है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि मंडी परिसर मे गिरा हुआ धन पर पान खाकर थूकने जैसी घोर लापरवाही देखी गई है। इससे न केवल धान की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है बल्कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की भी खुलेआम अनदेखी हो रही है। किसानों का कहना है कि इस तरह की हरकतें उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं और खरीदी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही हैं।

किसानों ने मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा तौल प्रक्रिया को सरकारी नियमों के अनुरूप पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही मंडी परिसर में स्वच्छता और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!