जशपुर

जशपुर में सनसनी : लापता दो दोस्तों की डेम में मिली लाश, हत्या कर शव छिपाने की आशंका…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो युवकों की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पिछले छह दिनों से लापता दो ग्रामीणों के शव गुरुवार को तुमला थाना क्षेत्र के कोल्हेनझरिया स्थित कागज़पुड़ा डेम से बरामद किए गए। शवों की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शवों को डेम की झाड़ियों में छिपाने की कोशिश की थी।

जंगल जाने के बाद नहीं लौटे घर : मृतकों की पहचान सेरमाटोली निवासी विलियम कुजूर (33 वर्ष) और दिलीप खड़िया (25 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक 12 दिसंबर को घर से यह कहकर निकले थे कि वे जंगल में ‘चिड़िया मारने’ जा रहे हैं। जब देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

डेम की झाड़ियों में फंसे मिले शव – गुरुवार दोपहर को ग्रामीणों ने डेम के पास झाड़ियों के बीच दो इंसानी शव फंसे हुए देखे, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, तुमला थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के घेरे में ‘संदिग्ध’ : पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग – एएसपी जशपुर अनिल सोनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला पूरी तरह संज्ञेय अपराध (Cognizable Offense) की श्रेणी में आता है।

  • हिरासत में संदिग्ध : पुलिस ने गांव के ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
  • साक्ष्य छिपाने की कोशिश : शवों को जिस तरह झाड़ियों में फंसाया गया था, उससे साफ जाहिर है कि यह सामान्य डूबने का मामला नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!