रायपुर

नवरात्रि में डोंगरगढ़ दर्शन के लिए रेल यात्रियों को बड़ी सौगात…

रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने खास तोहफ़ा दिया है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर विशेष स्टॉपेज दिया गया है। यह व्यवस्था पूरे 9 दिनों तक लागू रहेगी। हर ट्रेन यहां 2 मिनट के लिए रुकेगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी।

किन-किन ट्रेनों को मिला स्टॉपेज :

  • बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस
  • भगत की कोठी–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–बीकानेर एक्सप्रेस
  • बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस
  • चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–पुणे एक्सप्रेस
  • पुणे–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • रायपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस

स्पेशल ट्रेनें और यात्रियों की सुविधा

  • दुर्ग–डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल : नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक रोजाना दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
  • गोंदिया–दुर्ग मेमू रायपुर तक बढ़ाई गई : अब यह ट्रेन दुर्ग के बाद भिलाई नगर, पावर हाउस, देवबलौदा, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर तक जाएगी।
  • रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू गोंदिया तक जाएगी : यह ट्रेन डोंगरगढ़ से गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी और वापसी में रायपुर तक जाएगी।

नवरात्रि फेस्टिवल मेमू पैसेंजर स्पेशल

इसके अलावा रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए कोरबा–इतवारी–कोरबा के बीच नवरात्रि फेस्टिवल मेमू पैसेंजर स्पेशल शुरू करने का फैसला लिया है।

  • ट्रेन संख्या 06883: इतवारी से सुबह 05:00 बजे चलेगी और शाम 07:30 बजे कोरबा पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 06884: कोरबा से सुबह 05:30 बजे चलेगी और शाम 07:30 बजे इतवारी पहुंचेगी।
    👉 यह ट्रेन 25 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी और सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज, मेमू स्पेशल ट्रेनें और फेस्टिवल ट्रेन – ये सब कदम भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सहूलियत के लिए अहम साबित होंगे।

अब नवरात्रि पर डोंगरगढ़ पहुंचना होगा और आसान,  दर्शन होंगे और सुखद…

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!