छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : अब ‘एक क्लिक’ पर मिलेगा एडवांस वेतन और शॉर्ट-टर्म लोन…

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को बड़ी सौगात देते हुए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण’ (Short Term Credit Against Salary) योजना की शुरुआत की है। मंत्रि-परिषद के निर्णय के अनुपालन में यह सुविधा 16 मार्च 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी हो गई है। अब कर्मचारी अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए अपनी सैलरी का एडवांस हिस्सा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

प्रमुख विशेषताएं और लाभ –
- पूरी तरह डिजिटल : यह सुविधा पूर्णतः डिजिटल, सुरक्षित और आरबीआई (RBI) के नियमों के अनुरूप है।
- त्वरित पहुंच : शासकीय सेवक किसी भी समय अपने वेतन के विरुद्ध अग्रिम राशि प्राप्त कर सकते हैं।
- पारदर्शी प्रक्रिया : ब्याज दर, ईएमआई (EMI) और अन्य शुल्कों की जानकारी आवेदन के समय ही स्पष्ट रूप से दिखाई जाएगी।
पात्रता और सेवा प्रदाता –
- इस सुविधा का लाभ छत्तीसगढ़ शासन के केवल नियमित शासकीय सेवक ही उठा सकते हैं, जिनका वेतन e-Kosh के माध्यम से प्राप्त होता है।
- वर्तमान में इस सेवा के लिए M/s Refyne Tech Private Limited, Bangalore को अधिकृत सेवा प्रदाता के रूप में चुना गया है।
आवेदन करने की प्रक्रिया (SOP) – कर्मचारी दो विकल्पों के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:
विकल्प A : e-Kosh पोर्टल के माध्यम से
- e-Kosh.cg.gov.in पर अपने एम्प्लॉई कोड और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- मेनू में ‘Advance Salary’ विकल्प चुनें और Refyne का चयन करें।
- डाटा शेयरिंग सहमति (Consent) देने के बाद सिस्टम आपको रिफाइन प्लेटफॉर्म पर ले जाएगा।
विकल्प B : Refyne ऐप/वेबसाइट के माध्यम से
- Refyne ऐप (Android/iOS) डाउनलोड करें या app.refyne.co.in पर जाएं।
- अपना एम्प्लॉई कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
KYC और सत्यापन (One-time Process) – पहली बार उपयोग करने पर कर्मचारियों को आरबीआई के निर्देशानुसार KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी:
- लाइव सेल्फी : चेहरे के मिलान के लिए।
- पैन और एड्रेस प्रूफ : पैन कार्ड और आधार (Digilocker/Voter ID आदि) का सत्यापन।
- बैंक खाता : वेतन से जुड़ा बैंक खाता e-Kosh से स्वतः प्राप्त कर सत्यापित किया जाएगा।
- Video KYC : यदि ऋण राशि एक वित्तीय वर्ष में ₹60,000 से अधिक है, तो वीडियो कॉल के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य होगा।
ऋण के प्रकार और पुनर्भुगतान –
- अग्रिम वेतन (Advance Salary) : कर्मचारी अपने उस महीने के कुल वेतन का 50% तक एडवांस ले सकते हैं।
- अल्पावधि ऋण (Short Term Credit) : इसमें ऋण राशि और चुकाने की अवधि (EMI) का चयन करने की स्वतंत्रता होगी।
पुनर्भुगतान (Repayment) : यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित (Automated) है। निर्धारित EMI या एडवांस राशि कर्मचारी के बैंक खाते में वेतन जमा होने से पहले ही काट ली जाएगी और शेष वेतन खाते में आएगा।
सहायता के लिए संपर्क :
- ग्राहक सहायता नंबर : 080-65487080
- ईमेल : [email protected]
- WhatsApp : 97427 34273
- शिकायत हेल्पलाइन : 9900021860
सुरक्षा और सहायता – धोखाधड़ी से बचने के लिए शासन ने सलाह दी है कि कर्मचारी अपना OTP या पासवर्ड किसी को न दें और केवल आधिकारिक ऐप/पोर्टल का ही उपयोग करें।




