बड़ी खबर : प्रोफेसर विनय चौहान बने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के नए कुलपति…

रायपुर | छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। रायगढ़ स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय को अपना नया ‘सारथी’ मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने प्रोफेसर विनय चौहान की नियुक्ति बतौर कुलपति (Vice-Chancellor) कर दी है।
जम्मू से रायगढ़ तक का सफर – नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर विनय चौहान वर्तमान में द बिजनेस स्कूल, जम्मू विश्वविद्यालय (J&K) के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए राजभवन ने उन पर भरोसा जताया है।
आदेश की मुख्य बातें :
- संवैधानिक शक्ति : यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13 की उपधारा (1) के तहत की गई है।
- कार्यभार : प्रोफेसर चौहान अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से विश्वविद्यालय की कमान संभालेंगे।
- नियम व शर्तें : उनकी सेवा शर्तें और उपलब्धियां विश्वविद्यालय अधिनियम और परिनियमों के प्रावधानों के तहत निर्धारित की जाएंगी।
शिक्षा जगत में हलचल : राजभवन के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के बाद शैक्षणिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। रायगढ़ विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी अब प्रोफेसर चौहान के कंधों पर होगी।




