अंबिकापुर

कलेक्टर का बड़ा एक्शन : सरगुजा में प्रशासनिक सर्जरी, 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले; कल से नई जिम्मेदारी…

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के राजस्व विभाग में आज बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। कलेक्टर ने कार्यक्षमता और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के 16 राजस्व निरीक्षकों (RI) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

एकतरफा कार्यमुक्ति का आदेश : ​जारी आदेश में सबसे सख्त निर्देश यह है कि इन सभी 16 राजस्व निरीक्षकों को कल, 3 मार्च 2026 की दोपहर तक एकतरफा कार्यमुक्त (Relieve) कर दिया जाएगा। यानी अब जॉइनिंग और रिलिविंग को लेकर कोई टालमटोल नहीं चलेगी।

किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी? (प्रमुख नाम) – इस फेरबदल में अम्बिकापुर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के प्रभार बदले गए हैं :

  • अम्बिकापुर के चारों RI बदले : विश्वनाथ तिवारी (अम्बिकापुर-3) को लखनपुर, रामकुमार राम (अम्बिकापुर-4) को रघुनाथपुर, संजय सिंह (अम्बिकापुर-5) को उदयपुर और धर्मेंद्र कुमार सिंह (अम्बिकापुर-6) को बतौली भेजा गया है।
  • शहर में नए चेहरे : सबल साय एक्का और विकास कुमार सोनपाकर को अब अम्बिकापुर की कमान सौंपी गई है।
  • नजूल में बदलाव : राज बहादुर सिंह, छय कुमार पैकरा और शिवपूजन तिवारी को राजस्व निरीक्षक नजूल के पद पर तैनात किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट:

क्यों हुआ यह फेरबदल? – ​कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और लोकहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत किए गए इन तबादलों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर राजस्व कार्यों में तेजी लाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

आदेश की कॉपी जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भेज दी गई है ताकि कल दोपहर तक नई पदस्थापना सुनिश्चित की जा सके।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!