रायगढ़

लैलूंगा पुलिस का ‘हंटर’ : दो नाबालिगों से दरिंदगी करने वाला राहुल और उसका साथी 12 घंटे में गिरफ्तार…

रायगढ़।  जिले के लैलूंगा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमजाल में फंसाकर दो नाबालिग सहेलियों के साथ जंगल में सामूहिक दरिंदगी की गई। हालांकि, रायगढ़ पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ‘सुपरफास्ट’ एक्शन लिया और रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी प्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

प्यार का झांसा देकर बुलाया, फिर दोस्त के साथ मिलकर उजाड़ी अस्मत – घटना की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई, जब आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा ने 17 वर्षीय पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाया। 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के बहाने आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को लैलूंगा बुलाया। पीड़िता अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ लैलूंगा पहुंची, जहां राहुल अपने साथी जयकिशन धोबा के साथ बाइक (CG 13 MU 3456) पर उन्हें लेने आया।

सोनाजोरी के जंगलों में रची गई खौफनाक साजिश – आरोपी दोनों नाबालिगों को सोनाजोरी के घने जंगलों में ले गए। वहां राहुल ने पहले अपनी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी सहेली को भी हवस का शिकार बनाया। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने और मारपीट की धमकी भी दी।

⚡ SSP का ‘क्विक एक्शन’ : 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार – मामला जैसे ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने पुलिस टीम को बिना वक्त गंवाए कार्रवाई के निर्देश दिए। लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की और 12 घंटे के भीतर दोनों दरिंदों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. ओमप्रकाश पैंकरा (22 वर्ष): मुख्य आरोपी, ग्राम किलकिला।
  2. जयकिशन धोबा (20 वर्ष): सहयोगी, ग्राम टुरटुरा।

“बच्चों के विरुद्ध जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। रायगढ़ पुलिस ऐसे संवेदनशील मामलों में अपराधियों पर काल बनकर टूटेगी।”

शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

पुलिस की सख्त कार्रवाई – पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 और पॉक्सो एक्ट (POCSO) की धारा 4, 6 के तहत दो पृथक-पृथक एफआईआर दर्ज की हैं। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही में शामिल टीम : उपनिरीक्षक गिरधारी साव, संध्या रानी कोका, प्रधान आरक्षक नन्द कुमार पैंकरा, आरक्षक चमर साय, राजू तिग्गा व अन्य।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!