रायगढ़

BREAKING – रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 12 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़। नशीले पदार्थों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुड़ा देवारपारा में पुलिस ने दबिश देकर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर से ही गांजे का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।

प्रमुख बिंदु: कार्रवाई की बड़ी बातें

  • आरोपी की पहचान : गोविंद भट्ट उर्फ बुटू (55 वर्ष), निवासी सोनूमुड़ा देवारपारा।
  • बरामदगी : 12 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा और ₹3,500 नगद।
  • अनुमानित कीमत : जब्त गांजे का बाजार मूल्य लगभग ₹2,50,000 बताया जा रहा है।
  • पुलिस टीम : थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में टीम ने दी दबिश।

घेराबंदी और गिरफ्तारी का घटनाक्रम : ​पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गोविंद भट्ट ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर शहर के घनी आबादी वाले इलाके में खपा रहा है। सूचना मिलते ही ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी की।

​शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने और टालमटोल जवाब देने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने घर की सघन तलाशी ली, तो पेटी और डिब्बों में छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ बरामद हो गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ओडिशा के मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुट गई है।

“नशे के सौदागरों के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करी के इस नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।”

अनिल सोनी, ASP रायगढ़

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!