रायपुर

रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: नशे के सामान बेचने वाली दुकानों पर गिरी गाज, 2 लाख का माल जब्त…

रायपुर। राजधानी के नॉर्थ जोन (कमिश्नरेट) में नशे के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और कड़ाई से कार्रवाई शुरू कर दी है। युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले ‘गोगो’ (रोलिंग पेपर) और चिलम के व्यापार पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। शहर के विभिन्न पान ठेलों और गुमटियों पर अचानक दी गई दबिश में पुलिस ने 2 लाख रुपये मूल्य के रोलिंग पेपर और अन्य सामग्री जब्त की है।

शैक्षणिक संस्थानों के पास पुलिस का कड़ा एक्शन : पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के तहत यह कार्रवाई की। विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नशे की सामग्री परोसने वाली 09 दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

बड़े सप्लायर अब पुलिस के रडार पर : ​पुलिस की इस कार्रवाई से रायपुर के अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को केवल फुटकर विक्रेता ही नहीं, बल्कि इस काले कारोबार की जड़ों तक पहुँचने के सुराग भी मिले हैं:

  • थोक विक्रेताओं की पहचान: पूछताछ में शहर के बड़े सप्लायरों और थोक विक्रेताओं के नामों का खुलासा हुआ है।
  • सप्लाई चेन पर नजर: पुलिस का दावा है कि माल कहाँ से आ रहा है और कौन इसे संरक्षण दे रहा है, इसकी पूरी कुंडली तैयार कर ली गई है।
  • अगला वार: अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही इन बड़े सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

“नशे के सामान की बिक्री कर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई केवल शुरुआत है, थोक विक्रेताओं पर हमारा अगला प्रहार और भी कड़ा होगा।” पुलिस प्रशासन, रायपुर

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!