जशपुर

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन धान’ जारी : झारखंड से घुस रहे 2 ट्रक पकड़े, 160 क्विंटल अवैध धान जब्त…

जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन के बीच बिचौलियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए जशपुर पुलिस काल बनकर खड़ी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी आरा पुलिस ने आज तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से अवैध रूप से लाए जा रहे दो ट्रकों को दबोच लिया। इन ट्रकों से 160 क्विंटल धान बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.68 लाख रुपये आंकी गई है।

अलसुबह 5 बजे घेराबंदी, धमतरी और बिलासपुर के ड्राइवर गिरफ्तार –  पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि झारखंड की सीमा से सटे ग्राम केतार के रास्ते अवैध धान की खेप छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह 5:00 बजे मोर्चा संभाला।

केतार के पास जब दो संदिग्ध ट्रकों (CG 04- NW – 7035 और CG 10- BP – 8723) को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस की आंखें फटी रह गईं। दोनों ट्रकों में 200-200 बोरियां (कुल 400 बोरी) धान लदा था। पकड़े गए ड्राइवरों की पहचान लोमन साहू (धमतरी) और चन्द्र प्रकाश सोनवानी (बिलासपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी मंडी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या टोकन पेश नहीं कर सके।

आंकड़ों में जशपुर पुलिस की स्ट्राइक रेट : जशपुर पुलिस अब तक अवैध धान परिवहन के खिलाफ जो सख्त रुख अपनाए हुए है, उसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं :

  • कुल जब्त धान : 1,960 क्विंटल
  • पकड़े गए वाहन : 07 ट्रक, 22 पिकअप और 03 ट्रैक्टर।
  • कार्यवाही : सभी मामलों में जब्ती बनाकर जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया है।

“सीमावर्ती राज्यों से आने वाले अवैध धान पर हमारी पैनी नजर है। बिचौलियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीमें 24 घंटे सरहदी रास्तों पर गश्त कर रही हैं।”

शशि मोहन सिंह, SSP जशपुर

इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका : इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा और आरक्षक बेलसाजर कुजूर का विशेष योगदान रहा। उनकी मुस्तैदी के कारण ही अंधेरे का फायदा उठाकर निकल रहे तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा जा सका।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!