अंबिकापुर

सरगुजा : होटल मैनेजर और स्टाफ समेत 3 गिरफ्तार, ‘आर्यन होटल’ के जरिए चल रहा था जिस्मफरोशी का बड़ा नेटवर्क…

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘आर्यन होटल’ के मैनेजर और कर्मचारी समेत तीन और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आकाशवाणी चौक के पास एक घर से संचालित हो रहे इस रैकेट की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बाहर से बुलाई जाती थीं युवतियां, होटल से था सीधा कनेक्शन : पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह लंबे समय से बाहर के राज्यों और जिलों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कर रहा था। 10 नवंबर को आकाशवाणी चौक स्थित एक घर में मारे गए छापे के बाद कड़ियां जुड़ती गईं। पुलिस ने पाया कि केवल निजी घर ही नहीं, बल्कि शहर का आर्यन होटल भी इस अवैध कारोबार का प्रमुख केंद्र बना हुआ था।

ताजा कार्रवाई : ये आरोपी पहुंचे जेल – कोतवाली पुलिस और महिला थाना की संयुक्त जांच के बाद शनिवार को तीन और गिरफ्तारियां की गईं:

  • मौजी लाल जायसवाल (53 वर्ष) : मैनेजर, आर्यन होटल (निवासी रीवा, म.प्र.)
  • एकलव्य पैकरा (22 वर्ष) : कर्मचारी, आर्यन होटल (निवासी कुसमी, बलरामपुर)
  • एक महिला आरोपी : जो इस नेटवर्क के संचालन में मुख्य भूमिका निभा रही थी।

अब तक की पूरी कार्रवाई पर एक नजर :

  • 10 नवंबर : पुलिस का घर पर छापा, संदिग्ध हालत में युवक-युवतियां पकड़े गए।
  • धाराएं : अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज।
  • 14 दिसंबर : मुख्य सरगना सुनील कुमार, उसका साथी हेमंत दास और एक महिला की गिरफ्तारी।
  • ताजा अपडेट : होटल मैनेजर सहित 3 और गिरफ्तार। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!