बालोद

बालोद में शराबी ड्राइविंग पर सख्ती : 12 चालकों पर 1.35 लाख का जुर्माना

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने पिछले तीन दिनों से शाम के समय विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, जिन्हें अदालत में पेश करने पर कुल 1,35,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 चालकों पर 60,200 रुपये की चालानी कार्यवाही हुई। 11 चालकों के लाइसेंस 6 महीने के लिए और एक शराबी वाहन चालक द्वारा दोबारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर उसके लाइसेंस को स्थायी रूप से निलंबित किया गया।

यातायात पुलिस ने लगातार अपील जारी रखी है कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं और दोपहिया पर बिना हेलमेट न निकलें, ताकि सड़क हादसे रोके जा सकें। इस अभियान की अगुवाई यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय ने की, जिनकी कार्यशैली अत्यंत सक्रिय और जनकेंद्रित है।

यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय नियमित चेकिंग अभियान चलाते हुए चालान वितरण और जागरूकता सभाओं के माध्यम से यातायात अनुशासन को मजबूत बनाने पर जोर देते हैं। उनकी मेहनत से बालोद में सड़क सुरक्षा में सुधार आया है, और वे अपराधियों पर त्वरित एक्शन लेने के लिए जाने जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।


इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर शांम के समय शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 12 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालकों को कुल 1,35,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों का लायसेंस 06 माह के लिए निलंबन करने एवं एक शराबी वाहन चालक द्वारा द्वितीय बार शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने से हमेशा के लिए लायेंसस निलंबन की कार्यवाही परिवहन विभाग को पत्र प्रेषित कर किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 वाहन चालकों पर भी कार्यवाही कर 60,200 रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आमजनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है।

यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि – मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम है, जहां नागरिकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Feroz Ahmed Khan

संभाग प्रभारी : दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!