कांकेर

BREAKING न्यूज़ : कांकेर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत ; कई घायल !…

कांकेर । नेशनल हाईवे-30 पर आज मौत का तांडव देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास दो तेज रफ्तार कारों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे का मंजर : उड़ गए गाड़ियों के परखच्चे – टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के सामने का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ियां मलबे में तब्दील हो चुकी थीं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

घायलों की स्थिति :

  • घायल : 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी।
  • अस्पताल : सभी घायलों को तत्काल कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
  • हालत : घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, डॉक्टर उनकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी – ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ खुद कांकेर एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य की कमान संभालते हुए उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी निखिल राखेचा का बयान : “NH-30 पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 3 घायल हैं। फिलहाल प्राथमिकता घायलों का उपचार है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है, घायलों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

जांच के दायरे में हादसा – अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा ओवरटेकिंग की वजह से हुआ या किसी वाहन की रफ्तार अत्यधिक थी। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!