BREAKING : कोरबा में खूनी तांडव! सो रहे युवक को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, गनियारी गांव में सनसनी…

कोरबा। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में बीती रात ‘खूनी खेल’ खेला गया। एक युवक की उसके ही घर के आंगन में कुल्हाड़ी से काटकर जघन्य हत्या कर दी गई। सुबह जब गांव वालों ने नंदकुमार पटेल की रक्तरंजित लाश देखी, तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।
साजिश या रंजिश? उलझी मर्डर मिस्ट्री – परिजनों का साफ कहना है कि यह कोई मामूली विवाद नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है।
- सवाल यह है : अगर कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, तो कातिल ने इतनी नफरत के साथ कत्ल क्यों किया?
- क्या हत्यारा गांव का ही कोई करीबी है?…रात के अंधेरे में घर में दाखिल होने वाला वो ‘चेहरा’ कौन था?
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गनियारी – घटना के बाद से गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश है। करतला पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि कातिल चाहे पाताल में भी छुपा हो, उसे जल्द ही बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
परिजनों की दहाड़ : “हमें इंसाफ चाहिए! जिसने हमारे बेटे का खून बहाया है, उसे फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं।”
प्रमुख बिंदु जो हिला देंगे आपको :
- निर्मम प्रहार : शरीर पर गहरे घाव, जो बताते हैं कि कातिल के मन में भारी आक्रोश था।
- दहशत का माहौल : गांव के लोग अब अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
- जांच की सुई : पुलिस कॉल रिकॉर्ड्स और आपसी संबंधों के हर तार को खंगाल रही है।




