अंबिकापुर

सावधान ! अंबिकापुर में ‘जमीन’ के नाम पर ‘जालसाजी’: स्टेशन मास्टर से 14.50 लाख की ठगी, आरोपी पहले से ही जेल में…

अंबिकापुर। शहर में जमीन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खुद को जमीन का मालिक बताकर एक शातिर ठग ने रेलवे स्टेशन मास्टर को 14.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने न केवल फर्जी दस्तावेज दिखाए, बल्कि पीड़ित की पत्नी के साथ बकायदा अनुबंध (एग्रीमेंट) भी किया। पुलिस ने अब इस मामले में जालसाज के खिलाफ धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

विश्वास का कत्ल : किश्तों में हड़पे लाखों रुपये – अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में पदस्थ स्टेशन मास्टर संतोष कुमार और उनकी पत्नी मीनाक्षी मिश्रा शहर में अपने आशियाने के लिए जमीन की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात नमनाकला निवासी निकुंज गुप्ता से हुई।

  • दावा : निकुंज ने नमनाकला स्थित खसरा नंबर 151/12 की 1.75 एकड़ जमीन को अपनी मिल्कियत बताया।
  • अनुबंध : 11 नवंबर 2020 को मीनाक्षी मिश्रा के नाम पर जमीन विक्रय का एग्रीमेंट हुआ।
  • वसूली : भरोसे में लेकर आरोपी ने किश्तों में कुल 14,50,000 रुपये ऐंठ लिए और गारंटी के तौर पर अपना चेक थमा दिया।

कैंसर और बीमारी का ‘झूठा’ बहाना : जब स्टेशन मास्टर ने रजिस्ट्री के लिए असली दस्तावेज मांगे, तो आरोपी निकुंज पैंतरेबाजी पर उतर आया। कभी खुद के बीमार होने तो कभी असली मालकिन के कैंसर ग्रस्त होने और बेंगलुरु में इलाज चलने का झूठा बहाना बनाकर वह समय काटता रहा। जांच करने पर पता चला कि जिस जमीन का उसने सौदा किया था, उसका असली मालिक वह था ही नहीं।

दुखद मोड़ : पीड़िता की मौत के बाद दर्ज हुआ मामला – इस धोखाधड़ी की शिकायत अप्रैल 2025 में सरगुजा एसपी से की गई थी। दुर्भाग्यवश, मई 2025 में पीड़िता मीनाक्षी मिश्रा का रायपुर में निधन हो गया। पत्नी को न्याय दिलाने के लिए अब स्टेशन मास्टर संतोष कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और गांधीनगर थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई।

ठगी का ‘सीरियल खिलाड़ी’ है निकुंज : यह पहली बार नहीं है जब निकुंज गुप्ता ने किसी को अपना शिकार बनाया हो। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक:

  • ​आरोपी ने इससे पहले SECL कर्मी की पत्नी से 79 लाख रुपये की बड़ी ठगी की थी।
  • ​उस मामले में भी दूसरे की जमीन दिखाकर सौदा किया गया था।
  • वर्तमान स्थिति : आरोपी निकुंज गुप्ता पहले से ही ठगी के मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद है।

पुलिस का बयान : गांधीनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना शुरू कर दी है। जेल में बंद आरोपी के खिलाफ इस नए मामले में भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!