बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी : मंदिरो में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 प्रकरणों में 3666 रुपये बरामद

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंदिरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर थाना बालोद की विशेष टीम ने एक कुख्यात आरोपी को दबोच लिया। यह गिरफ्तारी न केवल स्थानीय स्तर पर अपराध की रोकथाम का प्रतीक है, बल्कि नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश भी देती है। आइए जानते हैं इस सफल अभियान की पूरी कहानी।
बालोद जिले के थाना बालोद के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसोदा, तमोरा और थाना गुरूर क्षेत्र में हाल ही में मंदिरों से चोरियां हुईं। इन घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी थी। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। पूर्व में भी मंदिर चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुका यह शातिर चोर अब फरार था। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी राशि 3666 रुपये बरामद कर ली गई है।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने विशेष अभियान चलाया। स्वयं थाना प्रभारी के नेतृत्व में साइबर सेल बालोद की टीम ने ग्राम तमोरा के राधाकृष्ण मंदिर, ग्राम तमारेा के श्रीराम मंदिर तथा ग्राम परसोदा के शनि मंदिर में हुई चोरियों के आरोपी को पकड़ लिया।
यह सफलता क्षेत्रीय अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक बालोद ने नागरिकों से अपील की है कि घरों और मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। इससे अपराधियों की शिनाख्त आसान हो जाएगी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस का यह प्रयास भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रकरण का विवरण निम्नानुसार हैः-
प्रकरण 01:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.02.2026 के रात्रि 20.00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 07.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम तमोरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के दरवाजा मे लगे ताला को गैती से तोडकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दान पेटी को निकाल कर सडक के दुसरे ओर ले जाकर दानपेटी को खोलकर दान पेटी मे रखे चिल्हर एवं नोट करीबन 5000/रुपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
प्रकरण 02:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.02.2026 के रात्रि 21.00 बजे से 05.02.2026 के प्रातः 08.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम तमोरा स्थित श्रीराम मंदिर के दीवाल फांदकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दानपेटी के ताला को पलास से तोडकर दानपेटी मे रखे चिल्हर एवं नोट करीबन 7000/रुपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में प्रार्थी दीनानाथ यादव निवासी ग्राम तमोरा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
प्रकरण 03:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 05.02.2026 के शाम 06.00 बजे से 06.02.2026 के प्रातः 05.00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम परसोदा स्थित शनि मंदिर के चैनल गेट मे लगे ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर मंदिर मे रखे दानपेटी को निकाल कर पास के अन्नपुर्णा मंदिर के पीछे ले जाकर दानपेटी के लॉक को तोडकर दानपेटी मे रखे नगदी रकम चिल्हर एवं नोट करीबन 3000/रुपये को चोरी कर ले जाने की प्रार्थी मन्नु लाल ठाकुर निवासी ग्राम परसोदा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
आरोपी महेश यादव पिता राधे लाल उम्र 33 साल ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद के खिलाफ अन्य पंजीबध्द मामले
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 551/2017 धारा 457, 380 भादवि
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 100/2019 धारा 379 भादवि
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 29/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 281/2023 धारा 457,380 भादवि
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 382/2024 धारा 331(4),305ए बीएनएस
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 331(4),305ए बीएनएस
- थाना बालोद के अपराध क्रमांक 387/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस
- थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 134/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस
- थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस
- थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 351/2021 धारा 457, 380 भादिव
- थाना गुरूर का अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 457, 380 भादवि
- थाना गुरूर के अपराध क्रमांक 439/2015 धारा 452,294,506 भादविउक्त अज्ञात चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं टीम सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य की टीम की सराहनीय भूमिका रही है।




