छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से : 15 बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, राज्यपाल के अभिभाषण से होगा आगाज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज होने वाली है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी अष्टम् सत्र (बजट सत्र) की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छटवीं विधानसभा का यह महत्वपूर्ण सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा।

सत्र की मुख्य बातें :
- अवधि : 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक।
- कुल बैठकें : इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें होंगी।
- प्रारंभ : सत्र की शुरुआत माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी।
- एजेंडा : इस सत्र में मुख्य रूप से वित्तीय कार्य (बजट) पेश किए जाएंगे, साथ ही अन्य शासकीय कार्यों पर चर्चा और मुहर लगेगी।
क्यों खास है यह सत्र? – यह सत्र राज्य की आर्थिक दिशा तय करने वाला होगा। सचिव दिनेश शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित इस विज्ञप्ति के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। जहां सरकार अपनी उपलब्धियों और नए वित्तीय प्रावधानों को जनता के सामने रखेगी, वहीं विपक्ष भी जनहित के मुद्दों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
15 दिनों की इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के विकास का रोडमैप तैयार होगा। प्रदेश की नजरें अब 23 फरवरी पर टिकी हैं, जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी।




