बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ बीजेपी किसान मोर्चा में भारी फेरबदल, जिलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों की सूची जारी; देखें सूची…

रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को धार देते हुए किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस सूची में 34 जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रमुख महामंत्रियों की घोषणा की गई है।
इस नियुक्ति के जरिए बीजेपी ने ग्रामीण अंचलों और किसान वोट बैंक में अपनी पकड़ और मजबूत करने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।
मुख्य नियुक्तियां : एक नजर में – संगठन ने अनुभवी और सक्रिय चेहरों पर भरोसा जताया है। प्रमुख जिलों की कमान इन नेताओं को सौंपी गई है :


रणनीतिक संतुलन और ‘मिशन 2026’ की तैयारी : राजनीतिक गलियारों में इस सूची को बीजेपी की आगामी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सूची में साहू, पटेल, यादव और ठाकुर समुदायों के साथ-साथ आदिवासी अंचलों के प्रभावशाली नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक, हर संभाग में पार्टी ने क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।
तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां लागू : प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
“किसानों के बीच पैठ बनाना और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना इन नए अध्यक्षों की पहली चुनौती होगी।”



