रायपुर में पहली बार सजेगा ‘केरा वैन फेस्ट’ : छत्तीसगढ़ पर्यटन को लगेंगे एडवेंचर के पंख…

रायपुर, 21 दिसंबर 2025 | छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री के विजन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से राजधानी रायपुर में पहली बार ‘केरा वैन फेस्ट’ (Kera Van Fest) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 22 दिसंबर को होने वाला यह उत्सव राज्य में ‘कारवां टूरिज्म’ (Caravan Tourism) की संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
मुख्य आकर्षण: चलता-फिरता घर और सितारों वाली रात – इस फेस्ट की थीम “अ शार्ट जर्नी इन टू द हार्ट ऑफ छत्तीसगढ़” रखी गई है। इसमें विशेष रूप से डिजाइन की गई कैरावैन गाड़ियां आकर्षण का केंद्र होंगी, जो आधुनिक सुविधाओं जैसे सोने की व्यवस्था और किचन से लैस होंगी।
- स्थान : अरन्यम्म रिसॉर्ट, माना बस्ती (माना तूता रोड), रायपुर।
- समय : शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।
- प्रवेश : पूर्णतः निःशुल्क (पूर्व पंजीकरण अनिवार्य)।
फेस्टिवल की झलकियां -सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, बल्कि इस फेस्ट में एडवेंचर और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगेगा:
- नाइट कैंपिंग व स्टारगेजिंग : शहर के शोर से दूर खुले आसमान के नीचे तारों को निहारने का अनुभव।
- सांस्कृतिक संगम : बॉलीवुड म्यूजिक की धुनों के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद।
- एक्सपीरिएंशियल ट्रैवल : ओवरलैंडर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से युवाओं को रोड ट्रिप्स और सेल्फ-ड्राइव टूरिज्म के प्रति जागरूक करना।
“कैरावैन पर्यटन से राज्य के जंगलों और झरनों तक पहुंचना आसान होगा। यह न केवल रोमांच पसंद युवाओं को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और इको-टूरिज्म को भी मजबूती देगा।” – आयोजक समिति
कैसे हों शामिल? – यह आयोजन युवाओं, ट्रैवल ब्लॉगर्स और एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक सुनहरा मौका है। एनएम इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप 88275-36363 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।




