रायगढ़

रायगढ़ में मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस : 15 नवंबर को होगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव ; कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि…

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2025 का भव्य आयोजन 15 नवंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर छत्तीसगढ़ जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की जनजातीय परंपराओं, कला, संस्कृति और विविध लोकनृत्यों का आकर्षक प्रदर्शन होगा। यह कार्यक्रम जिले के सांस्कृतिक कैलेंडर का प्रमुख आयोजन माना जा रहा है।

आयोजन सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, नगर निगम रायगढ़ में होगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि यह दिवस जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

  • राधेश्याम राठिया, सांसद (लोकसभा)
  • देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद (राज्य सभा)
  • लालजीत सिंह राठिया, विधायक (धरमजयगढ़)
  • उमेश नंदकुमार पटेल, विधायक (खरसिया)
  • विद्यावती सिदार, विधायक (लैलूंगा)
  • जीवर्धन चौहान, महापौर रायगढ़
  • शिखा रविन्द्र गवेल, अध्यक्ष जिला पंचायत

आयोजन समिति के अनुसार जनजातीय गौरव दिवस केवल सांस्कृतिक पहचान का उत्सव नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। कार्यक्रम में भव्य लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्र, जनजातीय परिधान, और जनजातीय जीवनशैली की झलक मुख्य आकर्षण होंगे।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनजातीय परंपराओं के इस भव्य उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!