रायगढ़

सड़क निर्माण का ‘अड़ंगा’ खत्म : राजपुर वासियों को मिलेगी राहत, DMF फंड से 132.5 लाख स्वीकृत…

रायगढ़। बाकारूमा से लेलूँगा तक 23 किलोमीटर सड़क के निर्माण में आ रहे अवरोध को जिला प्रशासन ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए दूर कर दिया है। पिछले काफी समय से राजपुर गांव के पास अधूरा पड़ा 600 मीटर का हिस्सा अब जल्द ही आवागमन के योग्य होगा।

विवाद की जड़ और समाधान – यह बहुप्रतीक्षित सड़क ADB (एशियन डेवलपमेंट बैंक) परियोजना के अंतर्गत बनाई जा रही थी। निर्माण कार्य में उस समय बाधा उत्पन्न हो गई जब राजपुर गांव के पास पड़ने वाली भूमि के मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया। मुआवजे के अभाव में भूमि स्वामियों ने निर्माण कार्य को रोक दिया था।

​अब, प्रशासन ने इस जटिल समस्या का समाधान निकालते हुए भू-अर्जन की पूरी राशि भू-अर्जन अधिकारी के आधिकारिक खाते में जमा कर दी है

DMF फंड बना ‘संजीवनी’ – ​चूंकि ADB परियोजना के तहत इस विशिष्ट 600 मीटर हिस्से के निर्माण हेतु तत्काल राशि उपलब्ध नहीं थी, ऐसे में जिला प्रशासन ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) फंड से 132.58 लाख रुपये की राशि सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत की है।

PWD करेगा निर्माण, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में – इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) उप-संभाग, धर्मजयगढ़ को सौंपी गई है। विभाग ने इस कार्य को गति देने के लिए पहले ही 21 मई 2026 को निविदा (टेंडर) जारी कर दी थी। वर्तमान में यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

अगले एक हफ्ते में शुरू होगा काम – ​PWD के उप-विभागीय अधिकारी (SDO) ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को हो रही आवागमन की भारी परेशानी का संज्ञान लिया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही और स्थल का कब्जा प्राप्त होते ही, आगामी एक सप्ताह के भीतर मरम्मत और निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा

विशेष टिप्पणी : इस सड़क के बनने से बाकारूमा-लेलूँगा मार्ग पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को धूल, गड्ढों और जाम की समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। प्रशासन का यह कदम क्षेत्र के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!