अंबिकापुर

सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन : ‘लैलूंगा’ से ‘गंगापुर’ तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, 4 तस्कर गिरफ्तार…

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल (IPS) के निर्देशन में साइबर सेल और रघुनाथपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर गांजा तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को रंगे हाथों दबोचते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सामान और अवैध गांजा जब्त किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर बिछाया जाल -पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रायगढ़ के लैलूंगा से एक सफेद रंग की i20 कार (CG 10 AL 8571) में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर गंगापुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने एनएच-43 पर गंगापुर के पास मोर्चा संभाला।

रंगे हाथों पकड़े गए ‘सौदागर’ : ​जैसे ही तस्करों ने गंगापुर निवासी अपने साथी मुरारी लाल चौबे को गांजे की खेप सौंपने की कोशिश की, पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

  • बरामदगी: आरोपियों के पास से 4 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त i20 कार और 6 नग मोबाइल जब्त किए गए।
  • कुल मशरूका: लगभग ₹4,86,000/-

ये हैं गिरफ्तार आरोपी :

  1. हेमसागर यादव (26 वर्ष) – लैलूंगा, रायगढ़।
  2. खीरो यादव (25 वर्ष) – जशपुर।
  3. भूपेंद्र यादव (24 वर्ष) – लैलूंगा, रायगढ़।
  4. मुरारी लाल चौबे (35 वर्ष) – गंगापुर, सरगुजा (स्थानीय रिसीवर)।

सख्त कार्रवाई : ​चौकी रघुनाथपुर (थाना लुण्ड्रा) में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

टीम की सफलता : इस पूरी कार्यवाही में रघुनाथपुर चौकी प्रभारी आर.एन. पटेल, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा और उनकी जांबाज टीम (भोजराज, विकास, जयदीप, चंद्रभूषण व अन्य) की मुख्य भूमिका रही।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!