रायपुर

छत्तीसगढ़ बजट 2026 : ‘जी राम जी’ योजना से पंचायतों का कायाकल्प और मेट्रो सिटी की तर्ज पर संवरेगा रायपुर…

रायपुर। साय सरकार का तीसरा और प्रदेश की उम्मीदों का सबसे बड़ा वित्तीय दस्तावेज आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा के पटल पर रखेंगे। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राम मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे, जो सरकार की ‘राम राज्य’ और ‘गुड गवर्नेंस’ की परिकल्पना को दर्शाता है। यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को डिजिटल और इंडस्ट्रियल पावरहाउस बनाने का रोडमैप माना जा रहा है।

आज सदन की कार्यवाही का शेड्यूल :

  • सुबह 11:00 बजे : कार्यवाही की शुरुआत।
  • शोक उल्लेख : अविभाजित मप्र के पूर्व सदस्य स्व. दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि।
  • प्रश्नकाल : मंत्रियों से तीखे सवाल और योजनाओं की प्रगति पर जवाब।
  • दोपहर 12:30 बजे : वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट 2026-27 का भाषण।

बजट के 5 ‘ब्रह्मास्त्र’ : जिन पर टिकी हैं सबकी नजरें

  • ‘जी राम जी’ (G-RAM-G) योजना : ग्रामीण विकास के लिए यह इस बजट का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission – Gramin के जरिए ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना (सड़क, नाली, सामुदायिक भवन) का जाल बिछाया जाएगा।
  • राजधानी का ‘मेट्रो’ अवतार : रायपुर को दिल्ली-बेंगलुरु की तर्ज पर एक आधुनिक मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री राजधानी विकास योजना’ के तहत भारी निवेश की घोषणा संभव है।
  • जल बोर्ड का गठन : प्रदेश में जल प्रबंधन को प्रोफेशनल और हाई-टेक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ अपना स्वतंत्र ‘जल बोर्ड’ बना सकता है।
  • युवा और स्टार्टअप क्रांति : MSME और स्टार्टअप्स के लिए निवेश प्रोत्साहन पैकेज और जिला स्तर पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के जरिए रोजगार की नई लहर पैदा करने की तैयारी है।
  • डिजिटल गवर्नेंस : सरकारी फाइलों की रफ्तार बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए टेक्नोलॉजी और AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम पर विशेष फोकस रहेगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति : बड़े प्रावधानों की आहट – बजट में न केवल ईंट-पत्थर की बात होगी, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और विरासत को भी तरजीह दी गई है:

  • स्वास्थ्य : आयुष्मान योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का भारी-भरकम प्रावधान संभव।
  • शिक्षा : प्रतियोगी छात्रों के लिए जिलों में आधुनिक नालंदा लाइब्रेरी का विस्तार।
  • अभिमान : शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापना (₹1.86 करोड़) और खेल सुविधाओं का नवीनीकरण।
  • ऊर्जा : ‘पीएम सूर्यघर योजना’ के साथ कदम मिलाते हुए सोलर एनर्जी को बढ़ावा।

विशेष टिप्पणी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह बजट “गांव की अर्थव्यवस्था और शहर की आधुनिकता” के बीच एक सेतु की तरह होगा। जहां एक तरफ ‘जी राम जी’ से गांवों में समृद्धि आएगी, वहीं दूसरी ओर ‘मेट्रो सिटी’ प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की नई पहचान गढ़ेगा।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!