रायगढ़

वन विभाग का ‘आधी रात’ वाला एक्शन : तस्करी कर ले जाई जा रही लकड़ियों के साथ 3 गाड़ियां ज़ब्त…

रायगढ़। जंगल के लुटेरों के खिलाफ वन विभाग और उड़नदस्ता टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर घेराबंदी कर टीम ने दो माजदा और एक पिकअप वाहन को अवैध लकड़ी के साथ रंगे हाथों दबोचा। विभाग की इस “पुलिसिया स्टाइल” चेकिंग से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सटीक सूचना और ‘जाल’ : वन विभाग को पहले से ही सूचना मिल गई थी कि लकड़ियों की एक बड़ी खेप पार होने वाली है। रेंजर लीला पटेल के नेतृत्व में टीम ने शाम 6 बजे से ही बैरियर पर मोर्चा संभाल लिया था।

क्रमवार हुई बड़ी कार्रवाई :

  • शाम 6 बजे (पहली सफलता): माजदा वाहन (CG 08 Y 2044) को रोका गया। इसमें ‘आम’ की लकड़ी के 5 बड़े चट्ठे लोड थे। यह गाड़ी छाल से खरसिया होते हुए रायपुर जा रही थी। चालक सोभनाथ चंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।
  • रात 11:30 बजे (पिकअप पकड़ाया): पिकअप वाहन (CG 13 AS 6540) की जांच की गई, जिसमें मिश्रित प्रजाति की लकड़ियों से बने 16 नग तख्त (पट्टा) बरामद हुए। चालक किशन लाल चंद्रा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
  • रात 2:00 बजे (तीसरी रेड): एक और माजदा (CG 04 PQ 9935) को घेरा गया। इसमें ‘सेमल’ और अन्य मिश्रित प्रजातियों की लकड़ी के 5 चट्ठे लदे थे। चालक चेतन उर्फ शंकर साहू को हिरासत में लिया गया।

“यह कार्रवाई लकड़ी तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश है। उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम अब 24 घंटे अलर्ट पर है। अवैध कटाई और परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

लीला पटेल, रेंजर

जंगल की सुरक्षा पर ‘फुल प्रूफ’ पहरा : ​ज़ब्त किए गए तीनों वाहनों पर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल दिन में ही नहीं, बल्कि आधी रात को भी तस्करों का रास्ता रोकने के लिए टीम मुस्तैद रहेगी।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!