अंबिकापुर

सरगुजा पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी: SSP राजेश अग्रवाल ने जारी किए तबादला आदेश, कई थानों के बदले प्रभारी…

अंबिकापुर: सरगुजा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेश अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत जिले के कई निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों (SI) और आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है।

थाना प्रभारियों के चेहरे बदले – इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव थानों की कमान को लेकर है।

प्रशासनिक सर्जरी के मुख्य बिंदु – ​आदेश के मुताबिक, कई अधिकारियों को नई चुनौतियों के साथ फील्ड पर भेजा गया है, तो कुछ को रक्षित केंद्र (लाइन) वापस बुलाया गया है।

तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग के निर्देश – ​SSP कार्यालय द्वारा जारी आदेश संख्या 40/2026 में स्पष्ट कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस सर्जरी को जिले में अपराध नियंत्रण और आगामी रणनीतियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!