रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी: रायपुर समेत कई जिलों के निरीक्षक बदले, PHQ ने जारी की 30 अधिकारियों की तबादला सूची…

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों (Inspectors) के भारी फेरबदल का आदेश जारी किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में 30 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

राजधानी में नई तैनाती, जिलों में फेरबदल : जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बिलासपुर में पदस्थ कई निरीक्षकों को रायपुर नगरीय (Raipur City) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इन तबादलों में कई अनुभवी चेहरों को मैदानी पोस्टिंग से हटाकर मुख्यालय संबद्ध किया गया है, तो कुछ को नए जिलों की कमान दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश : पुलिस मुख्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित रेंज के आईजी (IG) और जिलों के एसपी (SP) को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

देखें पूरी सूची :

Ambika Sao

सह-संपादक : छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!