सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ : आपसी रंजिश में खूनी तांडव, कुल्हाड़ी से काटकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम झाल में आपसी रंजिश ने ऐसा भयानक रूप लिया कि पूरा गांव थर्रा उठा। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक कलयुगी रिश्तेदार ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी खेल में मां, बेटे और मासूम नाती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

वारदात का खौफनाक मंजर : ​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पड़ोस में ही रहने वाला मृतक परिवार का रिश्तेदार है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी के सिर पर खून सवार था। उसने देर रात घर में घुसकर सो रहे परिजनों पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

हताहतों का विवरण:

  • मृतक : महिला, उसका पुत्र और मासूम नाती।
  • गंभीर घायल : मृतक महिला का पति और उसकी बहू।

​घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार : ​ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सारंगढ़ पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम और पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

​”आपसी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जल्द ही हत्या के सटीक कारणों का खुलासा किया जाएगा।”

निमिषा पाण्डेय, एएसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांव में मातम और दहशत : एक साथ तीन अर्थियां उठने की खबर से ग्राम झाल में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और डर का माहौल है। पुलिस बल को एहतियात के तौर पर गांव में तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!