जशपुर

जशपुर : फरार आरोपियों के भीतर पुलिस का दिखा भय, पुलिस के बढ़ते दबाव से कई आरोपियों ने किया सरेंडर…

जशपुर। अजित गुप्ता : जिले के दोकड़ा चौकी अंतर्गत पशु तस्करी में संलिप्त आरोपी काफ़ी दिनों से फरार चल रहा था, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त दोनों फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था, टीम द्वारा लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव में आकर ट्रक मालिक रजामुल अंसारी एवं मो. फुरकान अंसारी ने गिरफ्तारी एवं कुर्की के डर से दिनांक 19.12.2024 को माननीय न्यायालय बगीचा में समर्पण कर दिया, उक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तारी करने के उपरांत जिला जेल जशपुर निरूद्ध किया गया।

इसी प्रकार बेल जम्पड़ के आरोपी सुखी राम सोनार जिसके विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 234/2017 धारा 376(2)(च) भा.द.वि. एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध है, उक्त आरोपी को अस्थायी मुक्ति पर केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से छोड़ा गया था, उसे पत्थलगांव पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर जेल में भेजा गया है। मानव दुर्व्यवहार का आरोपी दीपक उर्फ मंटू जो अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में सजा काट रहा था, उसे अस्थायी छुट्टी पर छोड़ा गया था, उसे भी जशपुर पुलिस की टीम द्वारा पकड़कर जेल दाखिल कराया गया है। हत्या का आरोपी रूपेश घांसी केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा था उसे भी अस्थायी छुट्टी पर छोड़ा गया था, उक्त आरोपी वापस जेल में न जाकर लंबे समय से फरार चल रहा था, उक्त आरोपी भी जशपुर पुलिस के भय से सरेंडर कर दिया है।

पशु तस्करी के आरोपीगण :
1. मो. रजामुल अंसारी उम्र 43 साल निवासी तागीनगर लोहरदगा।
2. मो. फुरकान अंसारी उम्र 36 साल निवासी भरनो जिला लोहरदगा।

बेल जम्पड के आरोपीगण :
1. सुखी राम सोनार उम्र 50 साल निवासी पालीडीह जुनापारा थाना पत्थलगांव।
2. दीपक उर्फ मंठू उम्र 21 साल निवासी कवई खैरडीपा थाना सन्ना।
3. रूपेश घांसी उम्र 21 साल निवासी डीपाटोली थाना जशपुर।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!