बस्तर

जगदलपुर : महापौर निधि में भ्रष्टाचार के आरोप : कांग्रेसियों ने की पुलिस कार्रवाई की मांग…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में नगरीय निकाय चुनाव से पहले उथल-पुथल मच गया है। नगर निगम में महापौर निधि में हुए भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जहां कांग्रेसियों ने आरटीआई से निकाले दस्तावेजों से खुलासा किया। कांग्रेसियों ने मेयर पर महौपौर निधि से बने सड़कों पर लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस मामले में कांग्रेसियों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई के लिए आवेदन भी किया था। वहीं कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर आज मेयर और उनकी पूरी एमआईसी की टीम सड़कों पर उतरी। जिस वार्ड में सीसी सड़क नहीं बनाए जाने का आरोप है वहां के लोगों से बातचीत की। उनसे सड़क नहीं बनने के बारे में पूछने पर लोगों ने कहा कि, सड़क तो बनी है लेकिन दस्तावेजों में गड़बड़ी है। जो काम अंबेडकर वार्ड में होना था वह काम बलिराम कश्यप वार्ड में हो गया है।

कांग्रेस के उपनेता ने दोबारा आरोप लगाते हुए कहा कि, अब भी महापौर झूठ बोल रही है। उनके अधिकारी द्वारा दिया गया दस्तावेज कांग्रेस के पास है और सच कभी छुप नहीं सकता।

इधर महापौर ने अपनी टीम के साथ वार्ड में बने सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। महापौर निधि में कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस संगठन में उथल-पुथल साफ नजर आ रहा है। कौन सच्चा है, कौन झूठा और किसने कितना भ्रष्टाचार किया है चुनाव में जनता सब बता देगी।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!