बालोद

कहां होगा, 11 नवंबर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। जिले के बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड़ में 11 नवम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। इन शिविरों में शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है। इन शिविरों में शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। बालोद कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए है।

जन समस्या निवारण शिविरों से जुड़ी कुछ खास बातें। इन शिविरों में शासकीय विभागों के प्रमुख भी शामिल होते हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाता है।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!