जशपुर

विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में दीपोत्सव के उपलक्ष रंगोली, ड्राइंग कंपटीशन एवं विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन 

पत्थलगांव। अजित गुप्ता : माह अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली का त्यौहार मनाया जाने वाला है दीपावली वह उत्सव है जिस दिन अमावस्या की काली रात विश्व की सबसे उज्जवल रात बन जाती है इस उपलक्ष में विद्यालयों में 27 तारीख से ही अवकाश घोषित किया जा रहा है एवं दीपावली के उत्सव को मनाने हेतु विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में रंगोली एवं स्केच कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दिया में कलर किया, तो वही प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने स्केच के माध्यम से दीपावली त्यौहार के विभिन्न चित्रों को प्रदर्शित किया, तो अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दीपावली पर्व के महत्व को दर्शाया। विद्यालय में इन कंपटीशन के अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के प्रोजेक्ट का डेमो भी दिया गया एवं अपनी वैज्ञानिक सोच इन्होंने प्रदर्शित की। विद्यालय के संचालक डॉ पवन अग्रवाल जी द्वारा विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों को दीपावली के उपलक्ष में मिठाई देकर अग्रिम बधाई दी गई, साथ ही साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत यादव जी द्वारा भी सभी विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई दी गई। विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिवार सभी विद्यार्थियों एवं नगर वासियों को दीपावली पर्व की बधाई प्रदान करता है एवं यह आशा करता है कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आए।

Ambika Sao

( सह-संपादक : छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!