रायगढ़

लैलूंगा और छाल पुलिस का महा-ऐक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में टूटी कबाड़ तस्करों की कमर, ₹28.5 लाख की संपत्ति जब्त!…

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के महा-अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लैलूंगा और छाल थाना क्षेत्र में कबाड़ माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कड़े रुख के बाद, लैलूंगा और छाल पुलिस ने संयुक्त रूप से बारूद जैसी फुर्ती दिखाते हुए 6.5 टन संदिग्ध लोहा और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे दो भारी मालवाहक वाहनों को सरेराह दबोच लिया।

​इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने ₹28.48 लाख की काली कमाई और संपत्ति पर सीधे अपना पंजा मार दिया है। नए कानून (BNS और BNSS) की धाराओं के तहत दोनों कबाड़ चोरों को हवालात का रास्ता दिखा दिया गया है।

लैलूंगा पुलिस की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : 14 चक्का ट्रक और 4.5 टन कबाड़ लॉक! – लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को जैसे ही मुखबिर से इनपुट मिला कि पत्थलगांव से लैलूंगा के रास्ते घरघोड़ा की ओर लोहे की एक बड़ी खेप जा रही है, पुलिस ने तत्काल जाल बिछा दिया। खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर लैलूंगा पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की कि तस्करों का 14 चक्का मेगा ट्रक (CG-14 MF-0223) वहीं थम गया।

​जब पत्थलगांव निवासी चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष) के हलक में पुलिस ने हाथ डाला और कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे, तो उसके पास सांप सूंघ गया। ट्रक के अंदर 4.5 टन अवैध लोहे का स्क्रैप भरा हुआ था। लैलूंगा पुलिस ने तत्काल ₹15 लाख का ट्रक और ₹1.08 लाख का कबाड़ (कुल ₹16.08 लाख) जब्त कर आरोपी पर धारा 35(क), 35(ङ) BNSS एवं 303(2) BNS ठोक दी।

छाल पुलिस का ‘रैपिड ऐक्शन’ : लगातार दूसरे दिन माजदा सहित 2 टन लोहा बरामद! – इधर, छाल थाना क्षेत्र में भी कबाड़ चोरों के हौसले पस्त करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान ने लगातार दूसरे दिन काल बनकर दस्तक दी। ग्राम बोजिया के पास छाल पुलिस ने घेराबंदी करके एक माजदा वाहन (CG-12 AZ-3191) को रेत के बोरे की तरह दबोच लिया, जो अवैध रूप से घरघोड़ा की तरफ भाग रहा था।

​कोरबा निवासी चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष) गाड़ी में लोहे की छड़ें, एंगल और गाड़ियों के पार्ट्स सहित 2 टन कबाड़ लोड कर ले जा रहा था। छाल पुलिस ने बिना देर किए ₹12 लाख की माजदा और ₹40 हजार का कबाड़ (कुल ₹12.40 लाख) अपनी कस्टडी में ले लिया। आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 13/26 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

निशाने पर है कबाड़ का पूरा अंडरवर्ल्ड: SSP शशि मोहन सिंह की दो टूक – रायगढ़ पुलिस अब केवल इन ड्राइवरों को पकड़कर शांत नहीं बैठने वाली है। पुलिस की खुफिया विंग इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर लैलूंगा और छाल के रास्तों से गुजरने वाला यह लोहा चोरी कहां से हुआ था? इसका असली ‘मास्टरमाइंड’ कौन है और रायगढ़ के किस बड़े कबाड़ किंग को यह माल सप्लाई होने वाला था?

एसएसपी का अल्टीमेटम : “नेटवर्क खंगालेंगे और जेल भेजेंगे”

“कबाड़ का अवैध कारोबार छोटी-मोटी चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित अपराध का ‘अंडरवर्ल्ड’ है। लैलूंगा और छाल पुलिस ने जिस मुस्तैदी से यह खेप पकड़ी है, वह काबिले तारीफ है। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, बिना वैध कागजात के कबाड़ का धंधा करने वालों का पूरा नेटवर्क ढहा दिया जाएगा।”

श्री शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

इन जांबाजों ने किया शिकार : कबाड़ माफियाओं के इस सिंडिकेट को ध्वस्त करने में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव, छाल थाना प्रभारी नासिर खान, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, अशोक देवांगन और उनकी पूरी जांबाज पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

Admin : RM24

Investigative Journalist & RTI Activist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!